Breaking News

काशीपुर :बाबा रामदेव उठा रहे सवाल, सामाजिक संगठन कर रहे चिकित्सकों को सम्मानित

काशीपुर। एक और एलोपैथिक चिकित्सा को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने विवादित बयान देकर उनकी कोरोना काल की सेवाओं पर ही प्रश्न चिन्ह उठा दिये तो वही दूसरी ओर सामाजिक संस्थायें चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराह रही हैं। 

एल डी भट्ट राजकीय राजकीय में आज सामाजिक संस्था एच.पी. मेमोरियल समाज कल्याण समिति के तत्वधान में कार्यरत डॉक्टर और उनके सहयोगी स्टाफ को सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।  संस्था अध्यक्ष  व सामाजिक कार्यकर्ता अलका पाल ने कहा कि कोरोना संकट में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टर और उनके सहयोगी स्टाफ ईश्वर के फरिश्ते के रूप में विपरीत परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। जरूरी है कि सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को डॉक्टर और उनके सहयोगी स्टाफ का मनोबल बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आर.के. सिन्हा, डॉ.राजीव चौहान, डॉ.अमरजीत सिंह, हेड नर्स आनंद जी चौधरी, दिनेश शर्मा आदि का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में पूर्व कोतवाल अरुण कुमार वर्मा,मोहित चौधरी, संजय सेठी, रंजना गुप्ता, जितेंद्र सिंह जीतू,रोहित गुप्ता, अमित गांधी आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-