Breaking News

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के गुप्ता परिवार की संपत्ति ‘फ्रीज’, करीबियों पर भी कार्रवाई

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने भारतीय मूल के विवादित गुप्ता परिवार और उनके सहयोगी इकबाल मीर शर्मा की संपत्तियां ‘फ्रीज’ कर दी जिनमें पॉश इलाके में मौजूद उनके आलीशान मकान भी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (एनपीए) से संबद्ध जांच निदेशालय ने इंटरपोल से अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता एवं उनकी पत्नी चेताली व आरती को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट ‘रेड नोटिस’ जारी करने का अनुरोध किया था।

गुप्ता के करीबी मीर शर्मा प्रोविंशियल फ्री स्टेट सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के साथ सप्ताहांत जेल में बिता रहे हैं और उनकी जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई होगी। इससे पहले आईडी के प्रवक्ता सिंडिसिवे सेबोका ने कहा था कि गुप्ता और शर्मा के 1.2 करोड़ दक्षिणी अफ्रीकी रैंड से अधिक राशि के भ्रष्टाचार में शामिल होने का पुख्ता मामला है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-