@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
महाराष्ट्र में मुंबई से सटे बदलापुर में इंडस्ट्रियल गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई। एमआईडीसी के शिरगांव आपटेवाडी के तीन किलोमीटर से ज्यादा दायरे में गैस रिसाव का प्रभाव देखने को मिला। प्रभावित इलाकों में कई स्थानीय लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा। फिलहाल हालात काबू में है, गैस रिसाव से प्रभावित लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
घटना रात के तकरीबन 11 बजे की बताई जा रही है। एमआईडीसी इलाके के नोबेल इंटरमीडिएट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंडस्ट्रियल गैस के रिसाव के बाद कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, मिचली, आंख में जलन होने लगी। देखते ही देखते गैस रिसाव का प्रभाव तीन किलोमीटर के दायरे तक फैल गया। लोगो में भगदड़ मच गई। लोग गैस से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागते दिखे।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal