Breaking News

देश में बनेगी स्पूतनिक V वैक्सीन? सीरम इंस्टीट्यूट ने ड्रग कंट्रोलर से मांगी इजाजत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

सूत्रों के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने देश में कोविड-19 टीका स्पूतनिक V बनाने के लिए औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगते हुए आवेदन दिया है। पुणे स्थित कंपनी ने विश्लेषण और जांच के लिए भी परीक्षण लाइसेंस की मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है।

इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत के औषधि महानियंत्रक को एक आवेदन दिया है, जिसमें कोविड-19 टीके स्पूतनिक V के भारत में निर्माण के लिए परीक्षण लाइसेंस दिए जाने की अनुमति मांगी गई है।”

सीरम इन्स्टीट्यूट पहले ही सरकार को बता चुका है कि वह जून में 10 करोड़ कोविशील्ड खुराकों का उत्पादन और आपूर्ति करेगा। वह नोवावैक्स टीका भी बना रहा है। नोवावैक्स के लिए अमेरिका से नियामक संबंधी मंजूरी अभी नहीं मिली है। डीसीजीआई ने अप्रैल में इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-