देहरादून । उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने संकेत दिए हैं कि उत्तराखंड में 12 वीं की परीक्षा कराने को लेकर पीएम मोदी के सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा रद्द करने के निर्देश को ध्यान रखा जायेगा।
शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को देश की वर्तमान वस्तुस्थिति के दृष्टिगत राष्ट्रहित में निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
इस बारे में शीघ्र ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से विचार-विमर्श व परामर्श सहित उत्तराखंड प्रदेश की वर्तमान वस्तुस्थिति की समीक्षा कर प्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में उचित निर्णय लिया जायेगा।
शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे की इस पोस्ट से संकेत मिलता है कि सीबीएसई की परीक्षा रद्द करने के निर्णय को देखते हुए यहाँ भी 12 वीं की परीक्षा रद्द कराने का निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि अभी उत्तराखंड सरकार की ओर से ऐसा कोई निर्णय नहीं आया है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal