काशीपुर । कोरोना से डरे सहमे काशीपुर की एक शाम उदासियों की चादर ओढ़े नजर आयी। कोविड से हुई असमय मौतों की दहशत साफ नजर आ रही है। कहीं कहीं हालात से बेखबर जिंदगी अपने पुराने ढर्रे पर चलती रही। खानाबदोश अपनी ही मस्ती में जिंदगी बेखौफ जीते हुये दिखाई दिये। अभावों के बीच उनकी जिंदगी जीने का रवैया लेशमात्र भी बदला नहीं नजर आया।
शहर की इस डरे हुई और सहमे हुये माहौल का नजारा शब्द दूत के कैमरे से एक वीडियो में। महाराणा प्रताप चौक पर सब कुछ वही है सिर्फ इंसान ढूंढना पड़ रहा है। आर ओ बी का काम चल रहा है। रोडवेज का आंगन सूना नजर आ रहा है। इक्का दुक्का बस नजर आती है। सवारियों की रेलम पेल की जगह शांति। बस के आते ही ई रिक्शा का हूजूम अब नजर नहीं आता। लोग अब भी जिंदगी जी रहे हैं। भीड़ भाड़ जिंदगी नहीं है शायद यह सत्य भी उजागर हो गया।
पुरानी सब्जी मंडी में स्थित हनुमान मंदिर पर जहाँ मंगलवार को पैर रखने की जगह नहीं होती थी लंबी लाइन लग जाती थी। आज वहाँ भी सूना ही नजर आया। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal