मोदी सरकार ने पूर्व पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता को राज्यसभा में दोबारा मनोनीत किया है। स्वप्न दासगुप्ता ने बंगाल विधानसभा चुनाव में तारकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। चुनाव लड़ने के पहले भी स्वप्न दासगुप्ता राज्यसभा के मनोनीत सांसद थे, लेकिन मनोनीत सांसद रहने के दौरान किसी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने पर उनको अय़ोग्य ठहराए जाने का खतरा था, लिहाजा उन्हें राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी।
हालांकि कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने दासगुप्ता के दोबारा मनोनयन पर सवाल उठाए हैं। रमेश ने कहा कि 1952 में राज्यसभा के गठन के बाद से यह पहली बार हुआ है कि किसी सदस्य को उसके द्वारा रिक्त हुई सीट पर ही दोबारा मनोनीत किया गया है। वहीं वकील महेश जेठमलानी को भी केंद्र सरकार ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के पुत्र हैं। गृह मंत्रालय ने उन्हें मनोनीत किए जाने की अधिसूचना जारी की है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
