@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
गुजरात में डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाले अहम संगठनों ने एलोपेथी और उसके डॉक्टरों के खिलाफ कथित रूप से अपमाननजक बयानों करने को लेकर योग गुरु रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए अहमदाबाद पुलिस से संपर्क किया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गुजरात यूनिट और अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सीनियर डॉक्टरों और पदाधिकारियों ने नवरंगपुरा पुलिस को अलग-अलग आवेदन दिए और रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताते चलें कि एलोपैथी और टीकों के खिलाफ टिप्पणियां कर रामदेव विवादों में घिर गए हैं।
दोनों ही संगठनों ने पुलिस से रामदेव के विरुद्ध महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि उसे डॉक्टरों से ज्ञापन मिले हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) रवींद्र पटेल ने कहा कि उन्होंने जो मुद्दा उठाया है, वह हमारे क्षेत्राधिकार के बाहर है। उन्होंने कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal