Breaking News

बड़ी खबर :कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मासिक भत्ता और 10 लाख रुपये मिलेंगे, पीएम केयर्स से कई योजनाओं का ऐलान

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से प्रभावित बच्चों के लिए पीएम केयर्स से कई कल्याणकारी योजना का ऐलान किया है। मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर ये घोषणा की गई है। कोरोना महामारी में माता-पिता गंवाने वाले बच्चों को 18 वर्ष होने पर मासिक भत्ता दिया जाएगा। 23 वर्ष होने पर  पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। एजुकेशन लोन दिलाने में मदद की जाएगी। इसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से वहन किया जाएगा। ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के सौजन्य से कोविड प्रभावित बच्चों के समर्थन और उनके सशक्तिकरण के लिए कदम उठाया गया है। सरकार उन बच्चों के साथ खड़ी है, जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता को खो दिया। ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक वजीफा और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये का फंड मिलेगा।

कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा लोन प्राप्त करने में सहायता की जाएगी और पीएम केयर्स लोन पर ब्याज का भुगतान करेगा। आयुष्मान भारत के तहत बच्चों को 18 साल तक 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और हम बच्चों के समर्थन और सुरक्षा के लिए सब कुछ करेंगे। एक समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और उज्ज्वल भविष्य की आशा जगाएं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-