Breaking News

पंद्रह लाख के लिए सात साल से कर रहे हैं इंतजार, थोड़ा आप भी कीजिए: महुआ मोइत्रा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से प्रभावित लोगों और राहत कार्यों से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित रूप से देरी से पहुंचने पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र की सत्ता में काबिज बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम नेताओं ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। अब तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा है।

ममता बनर्जी के मीटिंग में देरी से पहुंचने को लेकर मचे हंगामे के बीच तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा, “30 मिनट की कथित देरी को लेकर बहुत हंगामा हुआ? 15 लाख रुपये के लिए भारतीय सात साल से इंतजार कर रहे हैं। एटीएम के बाहर घंटों इंतजार कर रहे। वैक्सीन के लिए महीनों से इंतजार कर रहे हैं। थोड़ा आप भी इंतजार कर लीजिए कभी-कभी।”

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी चक्रवात यास प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा के क्षेत्रों के दौरे पर थे। ओडिशा के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद वे पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच सिर्फ 15 मिनट की मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम ममता का लगभग 30 मिनट का इंतजार करना पड़ा। ममता बनर्जी पीएम से मिलीं और दस्तावेज सौंपने के बाद वहां से चली गईं। इसके बाद से भाजपा ममता बनर्जी पर हमलावर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-