Breaking News

डीआरडीओ की कोविड दवा ‘2-DG’ के सैशे की कीमत 990 रुपये

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा कोविड-19 के मरीजों के लिए विकसित की गई दवा की कीमत ₹ 990  प्रति सैशे तय की गई है। ओरल ड्रग ‘2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज़’ या 2-DG को डीआरडीओ की एक लेबोरेटरी, इंस्‍टीट्यूट ऑफ न्‍यूक्लियर मेडिसिन और एलाइड साइंसेस ने डॉक्‍टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज के सहयोग से तैयार किया है। ऐसे समय जब देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा था तब इसे देश के ड्रग कंट्रोलर की ओर से इस माह की शुरुआत में आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी दी गई है।

यह दवा, पाउडर फॉर्म में एक सैशे में आती है और इसे पानी में मिलाकर लिया जा सकता है। डीआरडीओ की 2-DG एंटी कोविड दवा की कीमत ₹ 990 प्रति सैशे तय की गई है। एक अधिकारी के अनुसार केंद्र और राज्‍यों सरकारों के अस्‍पतालों में यह दवा डिस्‍काउंटेड रेट पर उपलब्‍ध कराई जाएगी। सेना के जवानों, बुजुर्गों और उनके परिजनों के मेडिकल कंसल्‍टेशन के लिए एक वेबसाइट लांच करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि 2-DG दवा ने अच्‍छे परिणाम दिए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-