Breaking News

जीएसटी बैठक रही बेनतीजा, कोरोना वैक्सीन, दवा और उपकरणों पर टैक्स हटाने पर नहीं हो पाया फैसला

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक बेनतीजा रही। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई घंटों तक बात हुई लेकिन कोरोना वैक्‍सीन पर जीएसटी घटाने पर फैसला नहीं हो सका। कोरोना वैक्सीन के अलावा दवा और उपकरणों पर टैक्‍स हटाने पर भी बैठक में फैसला नहीं हो पाया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में कोरोना की दूसरी लहर के बीच यह बैठक 7 माह बाद हुई, जो देर रात तक चली। इस बैठक में वैक्सीन, कोरोना सैंपल टेस्टिंग किट और महामारी से जुड़े ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर जैसे अन्य सामानों पर जीएसटी पूरी तरह हटाने की मांग कई राज्यों ने रखी। विपक्षी राज्यों की ओर से यह आवाज उठाई गई, लेकिन बैठक में एकराय न बनने के कारण यह बेनतीजा रही। ऐसे में यह मामला मंत्रिसमूह को सौंप दिया गया है। 10 दिन बाद फिर जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर आखिरी निर्णय हो सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-