Breaking News

क्यूबा भागने की कोशिश के दौरान डोमिनिका में पकड़ा गया भगोड़ा मेहुल चोकसी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी बीते दिनों एंटीगुआ में गायब हो गया था। अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि क्यूबा भागने की कोशिश के दौरान चोकसी को डोमिनिका में पकड़ लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि चोकसी बोट की मदद से डोमिनिका पहुंचा था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। डोमिनिका में स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ा। चोकसी को एंटीगुआ अथॉरिटी को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

बीते दिनों भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उसके गायब होने पुष्टि की है। चोकसी के वकील ने बताया कि हीरा कारोबारी के गायब होने से उनका परिवार परेशान है और उन्हें इस पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार चोकसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-