Breaking News

काशीपुर : कोरोना काल में सेवा कर रहे चिकित्सकों का अपमान किया है, कांग्रेस नेत्री दीपिका आत्रेय बाबा रामदेव पर बरसी

काशीपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका आत्रेय ने कोरोना महामारी के दौर में योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर की जा रही टिप्पणियों को अनर्गल करार दिया है।

यहाँ जारी एक बयान में कांग्रेस नेत्री डॉ दीपिका आत्रेय ने कहा यह वक्त इस तरह के विवाद और बहस का नहीं है। ऐसे समय में जब हर किसी को कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए जुटना चाहिए बाबा रामदेव ने व्यर्थ की बहस शुरू कर दी है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ दीपिका ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है और उपयोगी है। लेकिन एलोपैथी त्वरित चिकित्सा प्रदान करती है। एलोपैथी के महत्व को नकारन का बाबा रामदेव का बयान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे संकटग्रस्त समय में बाबा रामदेव को ऐसे  बयान नहीं देने चाहिए। इससे कोरोना संक्रमण को काबू करने वाले एलोपैथी के चिकित्सकों का अपमान हुआ है। उन्होंने बाबा रामदेव द्वारा खेद प्रकट करने के बाद भी एलोपैथी को लेकर सवाल खड़े करना दर्शाता है कि कोरोना से मर रहे लोगों के प्रति वह असंवेदनशील है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-