देहरादून । राज्य में कोविड कर्फ्यू को 1 जून तक बढ़ाया गया है लेकिन अब दुकानें खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है।
शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का फैसला सरकार ने लिया है। इसमे कुछ संशोधन भी किए गए हैं। अब जरूरी सामान से जुड़ी दुकानों को अब सुबह 7:00 से 10:00 के बजाय 8:00 से 11:00 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है। उधर सप्ताह में एक दिन राशन और जनरल स्टोर की दुकानें 28 मई को खुलेंगी। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal