Breaking News

बाबा रामदेव खेद जताते हुए बोले जीवन रक्षक प्रणाली व शल्य चिकित्सा में एलोपैथी ने की है मानव सेवा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के पत्र के बाद योग गुरु रामदेव ने एलोपैथिक दवाओं पर अपने  बयान को वापस ले लिया। देश भर के चिकित्सकों के कड़े विरोध को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के एक पत्र का जवाब देते हुए रामदेव ने कहा कि वह इस मामले को शांत करना चाहते हैं।
योग गुरु बाबा रामदेव ने ट्वीट किया कि माननीय हर्षवर्धनजी आपका पत्र प्राप्त हुआ, उसके संदर्भ में चिकित्सा पद्धतियों के संघर्ष के इस पूरे विवाद को खेदपूर्वक विराम देते हुए मैं अपना वक्तव्य वापिस लेता हूं और यह पत्र आपको संप्रेषित कर रहा हूं। 
बता दें कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एलोपैथी के बारे में दिए गए योग गुरु रामदेव के बयान को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ करार देते हुए उन्हें इसे वापस लेने को कहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-