Breaking News

काशीपुर :भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता से बिगड़े कोरोना में हालात, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य का आरोप

काशीपुर । महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने केंद्र व प्रदेश सरकारों पर कोरोना महामारी से निपटने में असफलता का आरोप लगाया है। सरकारों की अदूरदर्शिता के चलते देश में कोरोना मरीजों का सही उपचार न मिलने से हुई मौतों पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने दुख जताया है। 

महिला कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्षा श्रीमती उमा वात्सल्य ने अपने निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस रसोई अभियान के तहत राशन सामग्री महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट को सौंपी। श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि समाजसेवी संगठनों और विपक्ष ने इस कोरोना महामारी में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मानव सेवा जारी रखी। इसके विपरीत भाजपा सरकार सत्ता में होते पर्याप्त संसाधन का लाभ पीड़ित को नहीं दे पाई। श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि ऐसे समय में भी भाजपा सिर्फ विपक्षी दलों पर ही निशाना साधने में लगी है। उन्होंने सरकार के द्वारा कोरोना पीड़ितों की सहायता में राहत कार्य में लगे लोगों पर मुकदमे दर्ज कराकर अमानवीयता की हदें पार कर दी है। 

महिला कांग्रेस कमेटी महानगर  अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कुमकुम सक्सेना, लता गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग, गीता चौहान, लता शर्मा, पूनम जोशी आदि महिलाओं ने कोरोना पीड़ितों के लिए आयोजित इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-