Breaking News

बड़ी खबर :इंडियन वैरिएंट’ शब्द के इस्तेमाल पर केंद्र की सख्त चेतावनी, कंटेंट हटाने के निर्देश, एडवायजरी जारी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के ‘इंडियन वैरिएंट’ शब्द के इस्तेमाल पर चेतावनी जारी की है और सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के लिए एडवाइज़री जारी की है। इसके साथ ही सरकार ने सभी पक्षों से ‘इंडियन वैरिएंट’ शब्द  के इस्तेमाल किए गए कंटेंट को जल्द हटाने को कहा है। इसके साथ ही कहा कि इस तरह का कोई वैरिएंट नहीं है।
 
केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के लिए भी एडवाइजरी जारी की है और ‘इंडियन वैरिएंट’ के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी देते हुए ‘इंडियन वैरिएंट’ इस्तेमाल किए गए कंटेंट को जल्द से जल्द हटाने को कहा है। सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस के ‘इंडियन वैरिएंट’ के कई देशों में फ़ैलने की गलत खबर ऑनलाइन फैलाई जा रही है।

केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोविड-19 का इस तरह का कोई वैरिएंट नहीं है। सरकार की ओर से कहा गया है कि डब्लूएचओ ने B.1.617 वैरिएंट के साथ ‘इंडियन वैरिएंट’ नहीं जोड़ा है. इसलिए इसे इंडियन वैरिएंट कहना गलत है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-