Breaking News

केंद्रीय क्षेत्र में कार्यरत सभी कामगारों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा, डेढ़ करोड़ श्रमिकों को मिलेगा लाभ

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्रीय क्षेत्र में कार्यरत सभी श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते की राशि एक अप्रैल 2021 से बढ़ाने का आदेश चीफ लेबर कमिश्नर ने जारी कर दिया है। इस फैसले से डेढ़ करोड़ श्रमिकों को लाभ मिलेगा। कोरोना काल में इस फैसले से कामगारों को बड़ा लाभ मिलेगा।

चीफ लेबर कमिश्नर डीपीएस नेगी ने कहा कि इस फैसले के लागू होने से हर श्रमिक को प्रति महीने ₹105 से ₹212 तक लाभ मिलेगा। श्रम मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि केंद्रीय सेवा के विभिन्‍न श्रेणी के करीब डेढ़ करोड़ श्रमिक इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण परिवर्तनशील महंगाई भत्‍ता नहीं बढ़ाया जा सका था।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक, “ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, केंद्रीय क्षेत्र में विभिन्न अनुसूचित रोजगारों में लगे विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों को एक बड़ी राहत देते हुए, श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने एक अप्रैल 2021 से परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) की दर को रिवाइज़ करने का फैसला किया है।” परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) की दर को जुलाई से दिसंबर 2020 के बीच इंडस्ट्रियल वर्करों के कंज़्यूमर प्राइस इंडेक्स की औसत दर के आधार पर तय किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-