Breaking News

काशीपुर निवासी आवाज के जादूगर प्रखर गुप्ता से मिलिये, देखिए वीडियो

काशीपुर । आवाज का जादूगर। जी हाँ, काशीपुर निवासी प्रखर गुप्ता आवाज की दुनिया के उभरते कलाकार हैं।

मारिया असम्पुटा स्कूल से पढ़ कर दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद प्रखर गुप्ता अब आवाज की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि अभी उनकी शुरूआत है। दिल्ली में शिक्षा के दौरान उनके साथियों और शिक्षकों ने उनकी आवाज में अलग-अलग अंदाज देखे तो प्रखर को सलाह दी कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़े।

प्रखर ने शुरुआत कर भी दी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उन्हें दिल्ली से वापस काशीपुर आना पड़ा। फिलहाल वह अपने एक यू ट्यूब चैनल के जरिए अपनी आवाज में अलग-अलग प्रयोग कर रहे हैं। उनकी आवाज के अंदाज को लोग सराह भी रहे हैं। प्रखर ने बाकायदा दिल्ली में वायस आर्टिस्ट की ट्रेनिंग भी ली है। प्रखर को उम्मीद है कि यह संकट का समय भी बीत जायेगा और दुनिया फिर पूर्व की भांति चलेगी।  अमिताभ बच्चन के इस संदेश को अपनी आवाज में एक वीडियो में इसी संदेश को लेकर प्रखर ने एक वीडियो के जरिए सकारात्मक संदेश अपनी आवाज में जारी किया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-