Breaking News

अब दो से 18 साल वालों को मिलेगी वैक्सीन, कोवैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल जल्द

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दो से 18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन की राह आसान होती दिख रही है। नीति आयोग के वरिष्ठ सदस्य वीके पॉल ने घोषणा की है कि 2-18 साल के बच्चों पर कोवैक्सिन का दूसरे और तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रॉयल अगले 10-12 दिनों में शुरू होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि बच्चों के लिए वैक्सीन को लेकर 11 मई को विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) (कोविड​​​​-19) में रखे गए प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया था। 13 मई को भारत में 2-18 आयु वर्ग में कोवैक्सीन के ट्रॉयल को मंजूरी दे दी गई थी। अब कोवैक्सिन को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में दूसरे और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के लिए अनुमति दी गई है।

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य वीके पॉल ने कहा, ”मुझे बताया गया है कि अगले 10-12 दिनों में ट्रॉयल शुरू हो जाएगा।” अलग-अलग जगहों पर 525 विषयों पर ट्रायल होगा। बता दें कि भारत में अभी 18 से ऊपर उम्र के लोगों के लिए कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन्स के साथ कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है।

गौरतलब है कि अधिकांश देशों ने अभी तक बच्चों के लिए किसी टीके को मंजूरी नहीं दी है। पिछले हफ्ते, अमेरिका ने फाइजर और बायोएनटेक के कोविड-19 वैक्सीन को 12 साल से 15 साल की उम्र के बच्चों में इस्तेमाल के लिए अधिकृत किया था। कनाडा ने 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों में फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-