Breaking News

बड़ी खबर :दिल्ली सरकार कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को देगी 50 हजार का मुआवजा, और भी कई राहतों की घोषणा की केजरीवाल ने, देखें वीडियो

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली सरकार कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिवार को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने के साथ-साथ ढाई-ढाई हजार रूपया महीना पेंशन देगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना महामारी से जूझ रहे दिल्ली के नागरिकों के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में किसी भी परिवार में अगर कोविड से मौत हुई है तो सरकार उसके परिजनों को राहतस्वरूप पचास हजार का मुआवजा देगी। केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश के 72 लाख राशनकार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जायेगा। जिसमें पांच किलो केंद्र की प्रधानमंत्री योजना व पांच किलो दिल्ली सरकार की ओर से दिया जायेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों के राशनकार्ड नहीं है और वह खुद को गरीब बताते हैं उन्हें भी 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जायेगा। और ऐसे लोगों को किसी तरह का आय प्रमाण पत्र दिखाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसे परिवारों जिनके कमाऊ सदस्य की मौत कोरोना से हुई है उनके परिजनों को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी। यह पेंशन मुआवजा राशि 50 हजार से अलग होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे अनाथ बच्चों जिनके माता पिता दोनों की कोरोना से मौत हो गई हो उनके बच्चों को ढाई-ढाई हजार रुपये पेंशन दी जायेगी। यह पेंशन 25 वर्ष की उम्र होने तक दी जायेगी।

अरविंद केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि कोरोना महामारी में राहत देने के लिए पैसा कहां से आएगा। उन्होंने कहा कि कि जब से आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार खत्म करके, सरकारी खर्चों पर लगाम लगाने से जो पैसा बचा है। उसे दिल्ली की जनता को राहत देने के लिए खर्च किया जायेगा। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-