Breaking News

पचास डॉक्टरों ने एक दिन में कोरोना से गंवाई जान, दूसरी लहर में भी चिकित्सकों पर बरपा कहर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना की दूसरी लहर आम आदमी पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों पर भी कहर बनकर गिरी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि 24 घंटे में देश में 50 डॉक्टरों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है। आईएमए का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 244 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। उदाहरण के तौर पर 26 साल के डॉक्टर अनस मुजाहिद दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर थे, जो एक डेडिकेटेड कोविड स्पेशियलिटी सेंटर है। लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही उनकी मौत हो गई।

कोरोना की दूसरी लहर में मौत के मुंह में गए डॉक्टरों में वो सबसे युवा थे। मुजाहिद के घर में माता-पिता और चार भाई-बहन हैं। जबकि पिछले साल कोरोना की पहली लहर में 736 डॉक्टरों की मौत हुई थी। इसको मिलाकर अब तक 980 डॉक्टर महामारी 1के मरीजों का इलाज करते-करते अपनी जान दे चुके हैं। यह संख्या बेहद चिंताजनक है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-