Breaking News

उत्तराखंड :पंच केदारों में से एक रुद्रनाथ भगवान की डोली रवाना

@शशांक राणा

गोपेश्वर । पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया गोपीनाथ मंदिर में शुरु हो गई है। आज सुबह 9 बजे को गोपीनाथ मंदिर में प्रातःकालीन पूजा अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ की विहग्र मूर्ति को गर्भ गृह से परिसर में लाया गया। उसके बाद डोली को अपने स्थान रुद्रनाथ को रवाना हो गई है। भगवान रुद्रनाथ की छः माह तक वहीं पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा अर्चना के दौरान शारीरिक दूरी के नियमों को कडाई से पालन करवाया जा रहा है।

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 17 मई को शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट ग्रीष्म काल के लिये खोल दिये जाएंगे। गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ की विग्रह मूर्ति को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर परिसर में रखी गई थी । यहां दो दिनों तक मंदिर परिसर में भगवान रुद्रनाथ की पूजा अर्चना की जाएगी। गोपीनाथ मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान मध्याहन में भगवान रुद्रनाथ की पूजा अर्चना कर बालभोग लगाया गया। रुद्रनाथ के मुख्य पुजारी पंडित धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि विहग्र मूर्ति की आगामी दो दिनों तक गोपीनाथ मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके पश्चात रविवार को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिये पनार बुग्याल पहुंचेगी। जिसके बाद यहां से सोमवार को तडके प्रस्थान करे रुद्रनाथ मंदिर पहुंचकर यहां मंदिर के कपाट विधि विधान से ग्रीष्मकाल के लिये खोल दिये जाएंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-