Breaking News

सनसनीखेज खुलासा! गंगा में बहते शवों के फोटो तो नाइजीरिया के हैं, भारत को बदनाम कर रहे हैं कुछ लोग, कंगना रनौत बोली

मुंबई । अपने विवादित बयानों को लेकर ट्विटर पर बैन होने के बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर राष्ट्रभक्त होने का परिचय दिया है। हालांकि उन्होंने इस बार जो बयान दिया है वह उनकी राष्ट्रभक्ति के लिए नहीं वरन उनके अजीबोगरीब तर्क के लिए वायरल हो गया है।

कंगना रनौत ने इस बार भारत में वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को ही नाइजीरिया का बता दिया है। दरअसल कुछ समय से यूपी और अन्य इलाकों में गंगा नदी में बड़ी संख्या में शव बहने के मामले सामने आये हैं। प्रशासन व शासन ने बहते शवों की तसदीक भी की है। लेकिन कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कुछ देशविरोधी लोगों ने नाइजीरिया के फोटो और वीडियो वायरल कर इन्हें गंगा नदी में बहते शव बता दिया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-