Breaking News

ब्रेकिंग :5 मिनट आक्सीजन की सप्लाई रुकने से 11 कोरोना मरीजों की मौत

तिरूपति।  आईसीयू वार्ड में 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 11 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। घटना बीती रात तिरुपति के रुइया गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हुई। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

चित्तूर के जिला कलेक्टर एम हरि नारायणन ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर दोबारा लोड करने में 5 मिनट की देरी हो गई। इस वजह से ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया। इसी दौरान 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति 5 मिनट के अंदर दोबारा शुरू हो गई। अब सब कुछ सामान्य है। इस वजह से हम और जानें बचा सके। मरीजों को संभालने के लिए लगभग 30 डॉक्टरों को तुरंत आईसीयू वार्ड के अंदर ले जाया गया।

कलेक्टर ने बताया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं थी। इसकी सप्लाई भी पर्याप्त मात्रा में हो रही थी। इस हॉस्पिटल में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड पर 700 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। 300 मरीज नॉर्मल वार्ड में थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-