Breaking News

दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में खुला कोविड केयर सेंटर, अमिताभ बच्चन ने की दो करोड़ की मदद

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा की ओर से सराहनीय कदम उठाया गया है। गुरुद्वारे में 400 ऑक्सीजन बेड का एक कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से इस कोविड केयर सेंटर का इंतजाम किया गया है। साथ ही इसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के साथ अटैच किया गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस ट्रीटमेंट सेंटर के लिए दो करोड़ रुपए दान दिए हैं।

गुरुद्वारा में अब तक सिख धर्म के लोग माथा टेका करते थे लेकिन अब यहां कोरोना मरीजों का इलाज होगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आम लोगों के लिए गुरुद्वारे के दरवाजे खोलते हुए दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा में 400 ऑक्सीजन बेड का आइसोलेशन एंड ट्रीटमेंट सेंटर शुरू कर दिया है। इस ट्रीटमेंट सेंटर की सबसे खास बात है कि यहां पर हर बेड पर मरीज को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: गैस सप्लाई में कमी से काशीपुर के घरेलू उपभोक्ता परेशान, देखिए वीडियो गैस सर्विस प्रबंधक क्या कहते हैं?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-