Breaking News

दर्दनाक : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 5 की हालत नाजुक, कोरोना से बचाव के लिए पी थी दवा

छत्तीसगढ़। कोरोना से बचाव के लिए एक एल्कोहलिक दवा पीने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

यह दर्दनाक हादसा बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गांव कोरमी का है। बताया  जा रहा है कि कल एक ही परिवार के लोगों ने कोरोना से बचने के लिए एल्कोहलयुक्त सिरप पी लिया था।  जिसके बाद अचानक कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने दम तोड़ दिया था। देर रात 4 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया था। सुबह 3 और लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन का अभी इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जो सिरप इन्होंने पिया था उसमें दवा की मात्रा बहुत ज्यादा थी। अभी भी 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में कमलेश धुरी 32 वर्ष अक्षय धुरी  21 वर्ष, राजेश धुरी 21 वर्ष व समारू धुरी 25 वर्ष चारों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। आज सुबह 3 और परिजनों ने दम तोड़ दिया है। 

घटना के बाद सीएमएचओ प्रमोद महाजन ने बताया कि एल्कोहोलिक सिरप पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है।5 की हालत गंभीर है। गांव में मुनादी कराकर पता रहे हैं कि जो भी इस तरह का सिरप पिया है वो आकर जानकारी दे दे ताकि उनका इलाज जल्दी किया जा सके।

फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि कोरोना से बचाव के लिए सिरप पीने की सलाह किसने दी थी। वैसे भी आजकल सोशल मीडिया पर इस तरह के कई संदेश आ रहे हैं जिसमें कोरोना से बचने के लिए दवाईयां सुझायी जा रही है। और यह दवाईयां सुझाने वाले अधिकांश वह लोग है जो डाक्टर नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आईआईएम काशीपुर में श्रीराम इंस्टीट्यूट के एमबीए छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला, डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन पर मिला मार्गदर्शन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-