कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने टिकट वितरण को लेकर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। राज्यपाल रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत राय के ट्वीट से बवाल मच गया है।
एक दिन पहले तथागत राय ने यह ट्वीट करके विवाद खड़ा कर दिया था कि भाजपा ने केवल हारने के लिए अभिनेता से नेता बने ” राजनीतिक रूप से मूर्ख” लोगों को उम्मीदवार बनाया था। और कल उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के ”अवांछनीय तत्वों” को पार्टी में शामिल किया गया।
Film and TV actors who never had anything to do with politics,let alone BJP,were handed tickets by BJP’s election management team. Parno Mitra (Baranagar),Srabanti Chatterjee (Behala West),Payel Sarkar (Behala East). These women were so politically stupid that they had gone on
— Tathagata Roy (@tathagata2) May 4, 2021
वरिष्ठ भाजपा नेता राय ने पत्रकारों से कहा कि जिन लोगों को बंगाली संस्कृति एवं विरासत की कोई समझ नहीं थी ऐसे नेताओं ने चुनावी अभियान को नुकसान पहुंचाया।
वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ” तृणमूल कांग्रेस के अवांछनीय तत्वों को भाजपा में शामिल किया गया, चुनाव प्रचार अभियान में भारी भरकम रकम खर्च की गई। हालांकि, इसका कोई नतीजा नहीं निकला।”उन्होंने कहा कि पार्टी के कई पुराने एवं निष्ठावान नेताओं को चुनाव के दौरान कोई महत्व नहीं दिया गया और उनके विचारों को नहीं सुना गया।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal