Breaking News

सल्ट उपचुनाव :सेमीफाइनल हार चुकी कांग्रेस उत्तराखंड में 2022 की दौड़ से बाहर हुई, आप महानगर अध्यक्ष कौशिक ने किया तंज

काशीपुर । 2022 का सेमीफाइनल हारने के बाद चुनावी दौड़ से बाहर हो गई है अब कांग्रेस। आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के सल्ट चुनाव को 2022 का कांग्रेस के लिये सेमीफाइनल बताये जाने पर तंज कसा है। 

आप महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि नियमों के तहत जो सेमीफाइनल हार जाता है उसे अपने आप को बाहर समझना चाहिए। वैसे भी कांग्रेस को लगातार चुनाव हारने की आदत पड़ गई है। हालांकि चुनाव से पहले इसके नेता बड़ी बातें करते हैं लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस भाजपा से इतर विकल्प की तलाश में थी और आम आदमी पार्टी के रूप में उसे एक मजबूत विकल्प मिल रहा है। आने वाले 2022 में राज्य की जनता इन दोनों दलों भाजपा कांग्रेस का सफाया करने की ठान चुकी है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-