Breaking News

दिल्ली में एक हफ़्ते और बढ़ेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर सकते हैं घोषणा

@शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। लॉकडाउन एक हफ़्ते के लिए और बढ़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल, तीन मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिहाज से राजधानी में लॉकडाउन किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान औसत पॉजिटिविटी रेट 33 प्रतिशत रहा है। दिल्ली सरकार अस्पतालों में बेड्स बढ़ाने में लगी है, लेकिन, ऑक्सीजन की समस्या अभी बनी हुई है। ऐसे हालात में फ़िलहाल लॉकडाउन खोलना संभव नहीं है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड-19 के 27,047 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, इस दौरान 375 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। बता दें कि दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों ने भी कोरोना की रफ्तार पर नियंत्रण पाने के लिए कई पाबंदियां लगाई हैं, जिनमें नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन समेत अन्य प्रतिबंध शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-