Breaking News

तिहाड़ जेल प्रशासन ने की शहाबुद्दीन की मौत की पुष्टि, पहले बताया था अफवाह

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

आखिर जेल प्रशासन ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन की पुष्टि कर दी। थोड़ी देर पहले जेल प्रशासन ने बताया कि शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा कि अस्पताल के मुताबिक पूर्व सांसद ने इलाज के दौरान आखिरी सांसें ली। उन्हें पिछले महीने 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इससे पहले आज सुबह से पूर्व सांसद के निधन की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी।  हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन  इन खबरों का लगातार खंडन कर रहा था।निधन की खबर पर जेल प्रशासन ने कहा था कि पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की हालत गंभीर है और उनका दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। जेल प्रशासन ने जेल प्रशासन की ओर से इन खबरों को अफवाह बताया गया।अब जाकर तिहाड़ जेल के डीजी की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर शहाबुद्दीन के निधन की जानकारी दी गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-