Breaking News

पूर्व राजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन कल रात से कोमा में, परिवार ने लगाया इलाज में कोताही का आरोप

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बिहार के सीवान से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले शहाबुद्दीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शहाबुद्दीन के परिजनों के मुताबिक़, वे कल शुक्रवार रात से कोमा में हैं। परिवार का आरोप है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने शहाबुद्दीन और छोटा राजन के वार्ड में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को शिफ़्ट किया था, जिसको कोविड था। उसी से शहाबुद्दीन और छोटा राजन दोनों कोरोना पाजिटिव हुए। दोनों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।

परिवार का कहना है कि छोटा राजन को वहां से एम्स शिफ़्ट कर दिया गया जबकि शहाबुद्दीन को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि उनके इलाज़ में भी कोताही की जा रही है। इस बाबत उनके वकील की तरफ़ से हाईकोर्ट में अर्जी भी डाली गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-