@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
देश एक तरफ कोरोना महामारी की विभीषिका झेल रहा है तो दूसरी तरफ व्हाट्सएप पर ज्ञान बखारने वालों की मूर्खता को भी झेल रहा है। आपको बता दें कि एक साल पहले भी ठीक यही मैसेज वायरल हुआ था।
A video claiming @WHO has warned of 50,000 #COVID-19 deaths in India by 15 April is FAKE NEWS.
WHO has NOT issued any such warning. #IndiaFightsCorona #pandemic @MoHFW_INDIA @PIB_India @ICMRDELHI @ANI— WHO South-East Asia (@WHOSEARO) April 6, 2021
व्हाट्सएप पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से एक संदेश जारी करने का मैसेज कुछ लोग पोस्ट कर रहे हैं। इस मैसेज में देश के लोगों को कोरोना को लेकर भयाक्रांत किया जा रहा है। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि उसकी ओर से ऐसा कोई संदेश जारी नहीं किया गया है। ये सब फेक है।
सवाल यह उठता है कि ऐसे फेक मैसेज भेजने वालों पर कड़ी कार्रवाई कब होगी? 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal