Breaking News

दिल्ली में कुत्तों के श्मशान घाट में हो रहा इंसानों का अंतिम संस्कार

@शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते हालात बेकाबू हैं। कोरोना के चलते हर दिन कई लोग दम तोड़ रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि कोरोना से बेतहाशा बढ़ती मौतों के कारण श्मशानों में जगह कम पड़ने लगी है। श्मशान में घंटों के लंबे इंतज़ार के बाद ही बारी आ रही है। नौबत यहां तक आ गई है कि अब कुत्तों के श्मशान घाटों पर इंसानों के अंतिम संस्कार का इंतज़ाम किया जा रहा है।

दिल्ली में हर रोज़ कोरोना से मरने वालों का रिकार्ड टूट रहा है। हालात इतने ख़राब हो चुके हैं कि श्मशान घाट पूरी तरह से भरे हुए है। दिल्ली के हर श्मशान घाट पर 5-6 घंटे का वेटिंग है, श्मशान घाटों पर भारी दबाव को देखते हुए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने द्वारका के कुत्ता श्मशान घाट को इंसानों के श्मशान घाट में तब्दील करने का फ़ैसला किया है। बता दें कि यहां पर कुल 50 पल्टेफॉर्म बनाए जा रहे हैं। चिता जलाने ले लिए लकड़ियां भी इकट्ठा की जा रही हैं।

वहीं, दिल्ली के सरकारी आंकड़ों में जितनी मौतें बताई जा रही हैं, हक़ीक़त उससे काफी अलग है। श्मशानों में जितने शव पहुंच रहे हैं, वो सरकारी आंकड़ों से काफ़ी ज़्यादा हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौत का आंकड़ा और ऊपर जाने की आशंका है। ऐसे में श्मशानों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।

जहां तक द्वारका सेक्टर-29 में बने कुत्तो के शमसान घाट परिसर में मानव के लिए प्लेटफार्म बनाने की बात है तो यहां के खाली पड़े जमीन पर संकट को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। महापौर अनामिका ने बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-