Breaking News

अच्छी खबर :अब भारत में आ रही यूनिट जो एक मिनट में बनायेगी 500 लीटर आक्सीजन

@शब्द दूत ब्यूरो

ब्रिटेन ने कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में और महत्वपूर्ण ऑक्सीजन उपकरण भारत भेजेगा, जिसमें तथाकथित “ऑक्सीजन कारखाने” भी शामिल हैं जो प्रति मिनट उच्च स्तर पर ऑक्सीजन के उत्पादन में सक्षम हैं। उत्तरी ऑयरलैंड में अतिरिक्त भंडार से तीन ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां भेजी जाएंगी जिनमें से प्रत्येक प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन के उत्पादन में सक्षम है जो एक बार में 50 लोगों के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है।

एक शिपिंग कंटेनर के आकार के ये छोटे कारखाने भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यापक मांग को कुछ हद तक पूरा कर पाएंगे। भारत में महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन मुख्य जरूरतों में से एक है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, “हम सबने भारत में क्या हो रहा है उसकी भयावह तस्वीरें देखी हैं, जिस किसी ने भी वो तस्वीरें देखीं हैं उन सभी को इससे दुख हुआ।” उन्होंने कहा, “भारत इस बात की याद दिलाता है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और यह इस बात का संकेत है कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है।” ब्रिटेन के विदेशमंत्री डॉमिनिक राब ने एक बयान में कहा, “कोविड-19 के खिलाफ जंग में हम अपने भारतीय मित्रों के साथ खड़े हैं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-