@शब्द दूत ब्यूरो
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरिद्वार से लौटने वाले दिल्ली वाले राष्ट्रीय राजधानी में और संक्रमण ना फैलाएं इसके लिए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है।
दिल्ली सरकार के आदेश में कहा गया है कि जो भी दिल्ली निवासी 4 अप्रैल से लेकर अभी तक हरिद्वार कुंभ गए हैं वो अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, दिल्ली का पता, फोन नंबर, आईडी प्रूफ, दिल्ली से जाने की तारीख और वापस दिल्ली में आने की तारीख आदि यह आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर दिल्ली सरकार के ऑफिसियल पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
इसके अलावा 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जो भी दिल्ली निवासी कुंभ हरिद्वार जा रहे हैं वो भी दिल्ली से जाने से पहले अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, दिल्ली का पता, फोन नंबर, आईडी प्रूफ, दिल्ली से जाने की तारीख और वापस दिल्ली में आने की तारीख आदि दिल्ली छोड़ने से पहले अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि जो भी दिल्ली निवासी कुंभ हरिद्वार गए हैं या फिर जा रहे हैं उनको दिल्ली वापस लौटने पर अनिवार्य रूप से 14 दिन होम क्वारंटाइन होना होगा।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal