नागपुर। बीती रात एक निजी अस्पताल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा कई लोग घायल हो गए। शहर के वाडी इलाके में एक अस्पताल में रात आठ बजकर 10 मिनट पर आग लग गयी।
नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के प्रमुख अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने बताया, ‘‘अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के एसी यूनिट से आग की शुरुआत हुई। दूसरी मंजिल तक ही आग सीमित रही और आगे नहीं फैल पायी। ’’ उन्होंने बताया कि यह गैर कोविड अस्पताल है।
उन्होंने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य लोग घायल हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल के कई वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। उचके ने बताया, ‘‘जिस समय आग लगी उस वक्त दूसरी मंजिल पर 10 मरीज थे। आग लगने के बाद छह मरीज खुद ही बाहर निकल गए जबकि चार मरीजों को दमकलकर्मियों ने बचाया।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal