Breaking News

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर हुये यज्ञ में मेयर की उपस्थिति क्या हिन्दू मान्यताओं का उल्लंघन है? बहस छिड़ी

 

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आज जन्म दिन है। इस अवसर पर श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  के जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर आयोजित यज्ञ में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा भी हवन कुंड कै पास बैठे थे। देहरादून के मेयर के इस यज्ञ में शामिल होने को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। बता दें कि 31 मार्च को मेयर गामा की माताजी का निधन हो गया था। अभी उनकी तेरहवी नहीं हुई है। ऐसे में हिन्दू मान्यताओं के अनुसार मेयर गामा किसी पूजा या अनुष्ठान में शामिल नहीं हो सकते। 

देहरादून में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है कि मेयर सुनील उनियाल गामा ने धार्मिक मान्यताओं का उल्लंघन किया है। 

आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-