Breaking News

भारत बंद के दौरान दिल्ली में सब्ज़ियां और दूध भी नहीं पहुंचेगा

@शब्द दूत ब्यूरो

तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज समूचे मुल्क में ‘हड़ताल’, यानी भारत बंद का आह्वान किया है। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को आज चार माह पूरे हो गए हैं, और भारत बंद के चलते रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली से चंडीगढ़, अमृतसर, कालका जाने वाली ट्रेनों के अलावा कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

कुछ इलाकों में सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जिन तीन स्थानों पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है, उनमें से एक गाज़ीपुर के निकट नेशनल हाईवे 9 पर भी विरोध प्रदर्शन की ख़बरें हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने एक संदेश में कहा था कि प्रदर्शनकारी किसान सब्ज़ियों और दूध की आपूर्ति भी रोक देंगे। विरोध करने वाले संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने प्रदर्शनकारी किसानों से शांति बनाए रखने और बंद के दौरान किसी भी तरह की गैर-कानूनी बहस या संघर्ष में नहीं पड़ने की अपील की।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि अखिल भारतीय हड़ताल, जो शुक्रवार सुबह 6 बजे शुरू हुई और शाम को 6 बजे तक जारी रहेगी, के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में भी बंद किया जाएगा।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-