Breaking News

हादसा :अस्पताल में लगी आग, 2 की मौत, 70 से अधिक कोरोना संक्रमित रोगियों को बचाया गया

@शब्द दूत ब्यूरो

महाराष्ट्र के मुंबई के एक अस्पताल में रात को आग लग गई, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई है। दरअसल,  भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम मॉल में आग लगी थी, इसी की तीसरी मंजिल पर अस्पताल भी है। इस अस्पताल में 70 से ज्यादा कोविड संक्रमित भी भर्ती थे। यह घटना तब घटी है जब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

रात में करीब साढ़े बारह बजे आग लगने पर 70 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों को ड्रीम्स मॉल स्थित सनराइज अस्पताल से बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से दो की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए करीब 22 दमकल गाड़ियों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है। जांच जारी है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-