Breaking News

देश का अगला मुख्य न्यायाधीश कौन होगा, केंद्र ने चिट्ठी लिखकर जस्टिस बोबडे से मांगी सिफारिश

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। देश के अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए परंपरा के अनुसार, केंद्र ने मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस ए बोबडे को चिट्ठी भी भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक, कानून मंत्री रविशंकर शंकर प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस ए बोबड़े को पत्र लिखकर पूछा है कि उनके बाद मुख्य न्यायाधीश कौन बनेंगे। बता दें कि 23 अप्रैल को जस्टिस एस ए बोबडे रिटायर हो रहे हैं।

परंपरा के मुताबिक पहले कानून मंत्री मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अगले मुख्य न्यायाधीश के बारे में सिफारिश मांगते हैं।इसके बाद मुख्य न्यायाधीश करीब एक महीने पहले अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए केंद्र को सिफारिश भेजते हैं। यह नाम सबसे वरिष्ठ जज का होता है। उम्मीद है कि 23 मार्च तक मुख्य न्यायाधीश बोबडे यह सिफारिश केंद्र को भेज देंगे।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान काशीपुर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता संवाद, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-