@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चुनाव आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को बदल दिया है। आईपीएस अधिकारी पी. निरंजन को राज्य का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोटिंग होनी है, समझा जाता है कि चुनाव के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए बंगाल में आठ चरणों में वोटिंग कराने का फैसला लिया गया है।
पहले चरण के लिए वोटिंग 27 मार्च को होगी जबकि आठवें और अंतिम चरण के अंतर्गत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्य में इस बार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वोट की गिनती और परिणाम दो मई को घोषित किए जाएंगे।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal