जम्मू कश्मीर। हाल ही में राज्य सभा से रिटायर हुये कांग्रेस नेता गुलाम नवी आजाद ने आज मोदी की तारीफ की। समझा जा रहा है कि आजाद आजकल पार्टी से नाराज हैं।
गुलाम नवी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों को सीखना चाहिए। वह जमीन से जुड़े हुए आदमी हैं। गुलाम नवी आजाद ने मोदी के चाय बेचने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी असलियत नहीं छिपाई। कामयाबी के शिखर पर जाकर भी मोदी अपनी जड़ों को नहीं भूले।
एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”बहुत से लीडरों की बहुत सी बातें अच्छी लगती हैं। मैं खुद गांव का हूं और बहुत फक्र होता है। हमारे पीएम मोदी भी कहते हैं गांव से हैं, कहते हैं कि बर्तन मांजता था, चाय बेचता था, निजी तौर पर हम उनके खिलाफ हैं, लेकिन जो अपनी असलियत नहीं छिपाते, यदि आपने अपनी असलियत छिपाई तो आप मशीनरी दुनिया में जी रहे होते हैं।”


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal