@शब्द दूत ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस कार्रवाई और टिकरी मोर्चे पर पुलिस के नोटिस पर सयुंक्त किसान मोर्चे ने बयान जारी किया है। मोर्चे ने कहा कि भाजपा द्वारा किसान आंदोलन को बदनाम करने की रोज कोशिशें की जा रही है। हम इसे सफल नहीं होने देंगे और किसानो का यह संघर्ष जरूर कामयाब होगा।
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के संघर्ष को बदनाम करने आये भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मारपीट की। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने की बजाय किसानो को ही गिरफ्तार कर लिया। सरकार के किसान विरोधी साजिशों का हम कड़ा विरोध करते है। भाजपा द्वारा किसान आंदोलन को बदनाम करने की रोज कोशिशें की जा रही है। हम इसे सफल नहीं होने देंगे और किसानो का यह संघर्ष जरूर कामयाब होगा।’
पत्र में कहा गया है, ‘टिकरी धरने पर दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ पोस्टर लगाए गए है जिसमे किसानों से धरना खाली करने की चेतावनी दी गयी है। इस तरह के पोस्टर अप्रांसगिक है जहां किसान अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए शांतमयी प्रदर्शन कर रहे है। हम पुलिस के इस कदम का विरोध करते है और किसानों से अपील करते है कि शांतिपूर्ण विरोध जारी रखे। इस तरह की धमकियां और चेतावनी से किसान आंदोलन को खत्म करने की साजिशों का सख्त विरोध किया जाएगा व इससे किसान संघर्ष और मजबूत होगा।’


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal