काशीपुर । भाजपा जनता युवा मोर्चा के नगर मंत्री ने किसान बिल और बढ़ती महंगाई के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल मंत्री देशवीर पाल ने काशीपुर नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट को भेजे गए त्यागपत्र में कहा है कि किसान विरोधी बिल तथा पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के चलते वह पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। देशवीर पाल ने अपने इस्तीफे में कहा है कि काशीपुर शहर का पिछले वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि चार बार से पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने हरभजन सिंह चीमा ने शहर को विकास के नाम पर कुछ नहीं दिया। देशवीर ने कहा कि अब वह भाजपा के विकास विरोधी रवेयै को लेकर स्वतंत्र रूप से अपनी बात कह सकते हैं। पार्टी में रहते हुए यह संभव नहीं था। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal