काशीपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा की अपनी पार्टी से मिली राजनीतिक पीड़ा पर सहानुभूति का मलहम लगाया। आज यहाँ एक कार्यक्रम में दीपक बाली ने कहा कि विधायक चीमा की पीड़ा का दर्द वह भी महसूस करते हैं। बीते 19सालों से अपनी ही पार्टी में उपेक्षा का दंश झेल रहे चीमा काफी देर से जागे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अब विधायक चीमा को इस्तीफा दे देना चाहिए। बाली ने कहा कि जनता के सच्चे हमदर्द वह तभी कहे जायेंगे जब वह इस्तीफा देते हैं।
Check Also
सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





