Breaking News

दुखद :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 36 घायल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले के सत्तूर में एक निजी आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट से जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब आतिशबाजी बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था। विरुद्धनगर तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई से करीब 500 किलोमीटर दूर है।

अच्छानकुलम गांव स्थित कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों से 10 दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। अग्निशमन सेवा कर्मियों के हवाले से शुरुआती खबर में विस्फोट में करीब 36 लोगों के घायल होने की बात कही गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-