Breaking News

महाराष्ट्र :उत्तराखंड आ रहे राज्यपाल कोश्यारी को सरकारी विमान से उतारा, वाणिज्यिक विमान से आना पड़ा

@शब्द दूत ब्यूरो

मुंबई। उत्तराखंड आ रहे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आज यहाँ सरकारी विमान से उतार दिया गया। राज्यपाल कोश्यारी को अंत में वाणिज्यिक विमान से टिकट लेकर आना पड़ा। आज के इस घटनाक्रम से महाराष्ट्र में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गये।  आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड जाने के लिए मुंबई हवाईअड्डे पहुंचे तो पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि राज्यपाल को आज विमान से उतारा गया है जल्द ही लोग इस सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए।

उधर  राज्यपाल कार्यालय ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा कि यात्रा की तैयारी के लिए, राज्यपाल सचिवालय ने महाराष्ट्र सरकार को 2 फरवरी 2021 को पत्र लिखा था, जिसमें राज्यपाल द्वारा सरकारी विमान के उपयोग की अनुमति मांगी गई थी। मुख्यमंत्री  कार्यालय को भी सूचित किया गया था।लेकिन आज जब राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे और सरकारी विमान में सवार हुए, तो उन्हें सूचित किया गया कि उन्हें विमान के उपयोग की अनुमति नहीं मिली है। फिर तत्काल एक वाणिज्यिक विमान में उनके लिए टिकट बुक किया गया और वह देहरादून के लिए रवाना हो गए

भाजपा नेता ने कहा कि यदि राज्यपाल के विमान को सरकार अनुमति देने से मना करने को मानहानि बताया। लोकतंत्र के लिए यह सही नहीं है। सरकार द्वारा ऐसा किया गया है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, राज्यपाल को आज राज्य सरकार के विमान से देहरादून जाना था। लेकिन  मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उन्हें इस विमान से उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। उन्होंने अब देहरादून के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान बुक कर ली है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

धामी सरकार का बड़ा शहरी परिवहन प्लान: देहरादून में ई-बीआरटी, हरिद्वार-नीलकंठ समेत कई रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-