काशीपुर । प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में नगर निगम में उप महापौर नहीं बनाये जायेंगे। श्री कौशिक आज यहाँ तहसील परिसर में कुंभ की तैयारियों पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि काशीपुर नगर निगम में दाखिल खारिज पर लिया जाने वाला दो प्रतिशत शुल्क बोर्ड के एक पारित एक प्रस्ताव के आधार पर लिया जाता है। मौजूदा सरकार का दो प्रतिशत शुल्क लिये जाने का कोई फैसला नहीं है। काशीपुर के विकास और आर ओ बी निर्माण में देरी पर मदन कौशिक बोले समय लग रहा है जब यह विकास कार्य पूरे होंगे तब पता चलेगा कि सरकार ने काशीपुर के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





